आकाशीय बिजली (Lightning) घातक प्राकृतिक आपदा से बचाव बारे ध्यान देने योग्य बातें।

आकाशीय बिजली (Lightning) घातक प्राकृतिक आपदा से बचाव बारे ध्यान देने योग्य बातें
आकाशीय बिजली (Lightning) घातक प्राकृतिक आपदा से बचाव बारे ध्यान देने योग्य बातें

आकाशीय बिजली (Lightning) घातक प्राकृतिक आपदा से बचाव बारे ध्यान देने योग्य बातें -

  1. पानी, बिजली के तारों, पेड़ों और मोबाइल टावर से दूर हट जाएँ।
  2. आसमान के नीचे हैं तो अपने हाथों को कानों पर रख लें ताकि बिजली की तेज आवाज़ से कान के परदों को नुक़सान न हो।
  3. अपनी दोनों एड़ियों को जोड़कर ज़मीन पर उकड़ू बैठ जाएँ।
  4. यदि एक से अधिक व्यक्ति हैं तो एक दूसरे का हाथ पकड़कर न खड़े हों बल्कि दूरी बनाकर रखें।
  5. छतरी या सरिया जैसी कोई चीज है तो उसे अपने से दूर रखें क्योंकी ऐसी वस्तुओं पर बिजली गिरने की संभावना सबसे ज़्यादा होती है।
  6. ऊँचे पेड़ के नीचे खड़ें न हो।
  7. पशुओं को भी पेड़ या खम्बें से दूर किसी अन्य जगह पर बांध दें।
  8. पुआल आदि के ढेर से दूर रहें, उसमें आग लग सकती है।
  9. आस-पास के सबसे ऊँची चीज न बनें।
  10. पानी से बाहर निकल जाएँ।
  11. जूतों में कील लगें हो तो जूतों को उतार दें।
  12. सिर के बाल खड़े होने लगें या आपकी त्वचा सिहरने लगे तो समझे बिजली गिरने वाली है। ज़मीन पर उकड़ू बैठकर सिर आगे झुका लें और बाँहों को घुटनों में भींच लें।
  13. शरीर झुकाना, ज़मीन पर लेटना ख़तरनाक है।
  14. घर के अंदर है तो दरवाज़े, खिड़की, बिजली उपकरणो आदि से दूर रहें।
  15. मोबाइल का प्रयोग न करें तथा उसे अपने से दूर रखें।
  16. बिजली गिरने पर प्राथमिक उपचार किया जाए तो घायल व्यक्ति के पूरी तरह से ठीक होने की संभावना होती है। 
  17. अधिक जानकारी के लिए Disaster Management की वेबसाइट देख सकते हैं।
  18. इसके अतिरिक्त हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ के पूर्वानुमान हेतु भारतीय मौसम विभाग भारत सरकार Met Centre Chandigarh https://mausam.ind.gov-in/chandigarh को देखना चाहिए।
  19. अत: आपसे अनुरोध है की उक्त सबी दिशा-निर्देश विभिन्न विधालयो के माध्यम से सभी विधार्थियों तक पहुँचाना सुनिश्चित करें। 
  20. स्त्रोत - आकाशीय बिजली (Lightning) घातक प्राकृतिक आपदा से बचाव बारे ध्यान देने योग्य बातें - Click to Download  
▶️ For more information Visit My YouTube Channel parveenmaliklive

Comments

Popular posts from this blog

कक्षा 8 राजनीतिक अध्याय 7 हाशियाकरण की समझ

कक्षा 09 सामाजिक विज्ञान अभ्यास प्रश्न उत्तर pdf (हिन्दी माध्यम)

भारतीय भाषा समर कैंप (June 2026) GSSS Rindhana (4298) Sonipat

parveenmaliklive Blog Latest Posts

parveenmaliklive YouTube