प्रश्न-अभ्यास प्रश्न 1.‘हाशियाकरण’ शब्द से आप क्या समझते हैं? अपने शब्दों में दो-तीन वाक्य लिखिए। उत्तर - हाशियाकरण - हाशियाकरण का मतलब होता है कि किसी व्यक्ति या समुदाय को किनारे या हाशिये पर ढकेल देना। हाशियाकरण वाला व्यक्ति या समुदाय समाज की मुख्यधारा में नहीं रहता है। हाशियाकृत लोग या समुदाय गरीब, कमजोर होते हैं तथा इनको हीन दृष्टि से देखा जाता है। प्रश्न 2.आदिवासी लगातार हाशिये पर क्यों खिसकते जा रहे हैं? दो कारण बताइए। उत्तर - आदिवासियों के हाशियाकरण का कारण आदिवासियों की जमीन को खनन और अन्य विशाल औद्योगिक परियोजनाओं के लिए बार-बार छीना गया है। आदिवासी समुदाय आजीविका और भोजन के अपने मुख्य स्रोत से वंचित हो गए हैं। वे गरीबी और लाचारी के जाल में फँस गए हैं। प्रश्न 3. आप अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा के लिए संवैधानिक सुरक्षाओं को क्यों महत्त्वपूर्ण मानते हैं? इसका एक कारण बताइए। उत्तर - कारण- अल्पसंख्यक समुदायों को बहुसंख्यक समुदाय के वर्चस्व से बचाने के लिए। प्रश्न 4.अल्पसंख्यक और हाशियाकरण वाले हिस्से को दोबारा पढ़िए। अल्संख्यक शब्द से आप क्या समझते हैं? उत्तर - ‘अल्पसंख्यक’ शब्...
Garima
ReplyDeleteChand
DeleteThanks and that i have a dandy provide: How To Become A House Renovation updating exterior of home
ReplyDelete