कक्षा 7 भूगोल अध्याय 7 मानवीय पर्यावरण : बस्तियाँ संचार, परिवहन एवं संचार


प्रश्न-अभ्यास

1. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

(क) परिवहन के चार प्रकार क्या हैं?
उत्तर परिवहन के चार प्रकार-
सड़कमार्ग
रेलमार्ग
वायुमार्ग
जलमार्ग।

(ख) बस्ती से आप क्या समझते हैं?
उत्तर वह स्थान जहाँ लोग स्थायी रूप से बसने के लिए घरों का निर्माण करते हैं, बस्ती कहलाती है।

(ग) ग्रामीण लोगों के क्रियाकलाप क्या हैं?
उत्तर ग्रामीण लोगों के क्रियाकलाप-कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, वानिकी, दस्तकारी (बढ़ई द्वारा लकड़ी का फर्नीचर बनाना, कुम्हार द्वारा मिट्टी का बर्तन बनाना, लुहार द्वारा लोहे का सामान बनाना) आदि प्रमुख हैं।

(घ) रेलमार्ग के किन्हीं दो गुणों के बारे में बताएँ।
उत्तर - 
रेलमार्ग के दो गुण – लम्बी दूरी की यात्रा के लिए आरामदायक।
उद्योग धन्धे के विकास में सहायक।

(च) संचार से आप क्या समझते हैं?
उत्तर - संचार दूसरों के पास तक सूचना पहुँचाने की प्रक्रिया है।

(छ) जनसंपर्क माध्यम क्या हैं?
उत्तर - समाचार-पत्रों, रेडियो एवं टेलीविजन के द्वारा हम बड़ी संख्या में लोगों के साथ संचार कर सकते हैं, इसलिए इनको जनसंपर्क माध्यम कहते हैं।

2. सही (✓) उत्तर चिह्नित कीजिए

(क) इनमें से कौन संचार का साधन नहीं है?
  1. टेलीफोन
  2. पुस्तक
  3. मेज़
उत्तर 3. मेज़

(ख) इनमें से कौन-सा सड़क का भूमिगत निर्माण है?
  1. फ्लाईओवर
  2. एक्सप्रेस वे
  3. सब वे
उत्तर 3. सब वे

(ग) किसी द्वीप पर पहुँचने के लिए, निम्न में से कौन-सा यातायात का साधन उपयुक्त
  1. जहाज़
  2. रेलगाड़ी
  3. कार
उत्तर 1. जहाज़

(घ) यातायात का कौन-सा साधन पर्यावरण को प्रदूषित नहीं करता?
  1. साइकिल
  2. बस
  3. हवाई जहाज़
उत्तर 1. साइकिल

3. निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए –
(i) इंटरनेट         (i)क्षेत्र जहां लोग विनिर्माण, व्यापार और सेवा क्षेत्र में कार्य करते हैं
(ii) नहर मार्ग      (ii) आस पास निर्मित घरों वाले क्षेत्र
(iii) नगरीय क्षेत्र (iii) सिल्ट पर बने मकान 
(iv) सघन बस्ती (iv) अंतर्देशीय जलमार्ग 
                       (v) संचार का एक साधन 

उत्तर - 
(i) इंटरनेट         (v) संचार का एक साधन 
(ii) नहर मार्ग      (iv) अंतर्देशीय जलमार्ग 
(iii) नगरीय क्षेत्र   (i)क्षेत्र जहां लोग विनिर्माण, व्यापार और सेवा क्षेत्र में कार्य करते हैं 
(iv) सघन बस्ती    (ii) आस पास निर्मित घरों वाले क्षेत्र
                       
4. कारण बताइए –
आज विश्व सिमटता जा रहा है।
उत्तर आज सम्पूर्ण विश्व से जुड़ने के लिए यातायात और संचार के साधनों का काफी विकास हो गया है। परिवहन के साधनों के तीव्र विकास के फलस्वरूप विश्व के किसी भाग में पहुँचने में अब बहुत कम समय लगता है। संचार के साधनों के विकास के कारण अब पूरी दुनिया के देश आपस में जुड़ गए हैं। अब टेलीफोन, इंटरनेट आदि साधनों से किसी भी देश में संपर्क स्थापित कर सकते हैं। यातायात के साधनों और संचार के साधनों ने ही सम्पूर्ण विश्व को छोटा बना दिया है।

5. क्रियाकलाप

(क) अपने स्थानीय क्षेत्र में एक सर्वेक्षण करें एवं देखें कि लोग अपने कार्यस्थलों पर जाने के लिए कितने साधनों का उपयोग करते हैं 
  1. परिवहन के दो से अधिक साधन।
  2. परिवहन के तीन से अधिक साधन।
  3. पैदल तय की जाने वाली दूरी में ही रहते हैं।
उत्तर - अपने सहपाठियों एवं अध्यापक की सहायता से कीजिए।

(ख) निम्नलिखित परिस्थितियों में आप संचार के किस साधन को प्राथमिकता देंगे?आपके दादाजी अचानक बीमार पड़ गए। 
  1. आप डॉक्टर को कैसे सूचित करेंगे?
  2. आपकी माँ पुराने घर को बेचना चाहती है। आप इस समाचार को दूसरों तक कैसे पहुँचाएँगे?
  3. आप अपने चचेरे भाई के विवाह में सम्मिलित होने जा रहे हैं, जिसके कारण आप अगले दो दिन तक स्कूल से अनुपस्थित रहेंगे। आप अपने शिक्षक को कैसे सूचित करेंगे?
  4. आपका मित्र अपने परिवार के साथ न्यूयॉर्क घूमने जा रहा है। आप उसके साथ प्रतिदिन कैसे संपर्क में रहेंगे।
उत्तर - (i) टेलीफोन, (ii) समाचार-पत्र/पत्रिका, (iii) पत्र द्वारा, (iv) टेलीफोन/इंटरनेट।

➤ Click for More 6th to 12th Chapters Solution.

Comments

Popular posts from this blog

कक्षा 8 राजनीतिक अध्याय 7 हाशियाकरण की समझ

कक्षा 09 सामाजिक विज्ञान अभ्यास प्रश्न उत्तर pdf (हिन्दी माध्यम)

Class 10 Social Science Exercise pdf Questions Answers (English Medium)

parveenmaliklive Blog Latest Posts

parveenmaliklive YouTube